7 जुलाई 2012 - 19:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमाण के हवाले से अपने अपने किए गये वादों पर पूर्ण रूप से अमल किया है..........

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने कहा है कि ईरान ने अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमाण के हवाले से अपने अपने किए गये वादों पर पूर्ण रूप से अमल किया है। टोक्यो से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार अली अकबर सालेही ने अफ़ग़ानिस्तान के विषय पर जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित छठें अंतर्राष्ट्रीय कांफ़्रेंस में कहा कि ईरान ने अब तक अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमाण और मूलभूत योजनाओं के लिए पचास करोड़ डालर की सहायता दी है। उन्होंने ने अफ़ग़ानिस्तान की सहायता जारी रखने पर ईरान की तत्परता की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान, अफ़ग़ान शरणार्थियों की समस्याओं और उनके स्वदेश वापसी के विषय पर विश्व समुदाय के ध्यान को एक आवश्यकता समझता है। विदेशमंत्री ने अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिकों की दस वर्षीय उपस्थिति को इस देश में अशांति और मादक पदार्थों की तस्करी में वृद्धि का कारण बताते हुए अफ़ग़ान सरकार को अपनी आंतरिक योग्यताओं और राष्ट्रीय हितों के आधार पर आर्थिक विकास, अशांति की समाप्ति, मादक पदार्थों की तस्करी और भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए ठोस क़दम उठाने की सलाह दी। ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान की वित्तीय सहायता के लिए टोक्यो में करदाता कांफ़्रेंस आरंभ हो गयी है जिसमें ईरान सहित 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस कांफ़्रेंस का उद्देश्य वर्ष 2014 में अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों के निकलने के बाद अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निमाण और विकास का रोडमैप तय करना है।समाचार समाप्त........166